असम राज्य ओबीसी प्रभारी विशाल टंडेल ने असम के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी से की शुभेच्छा मुलाकात
असम राज्य भाजपा ओबीसी प्रभारी विशाल टंडेल हाल में असम के दौरे पर है। अपने दौरे में आज असम राज्य भाजपा ओबीसी प्रभारी विशाल टंडेल ने मां कामाख्या माता का दर्शन करके आशीर्वाद लिया और प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद असम राज्य भाजपा ओबीसी प्रभारी विशाल टंडेल ने असम राज्य के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी से शुभेच्छा मुलाकात की। इस अवसर पर असम भाजपा ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्षा भनिता मेशी, मीडिया कन्वीनर दादू मोनी और ऋतिक चौहान उपस्थित रहे।