मुम्बई में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में श्री विशाल टडेल ने लिया भाग
दमण / मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव के वरिष्ठ नेता एवं ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और आसाम राज्य ओबीसी मोर्चा के राज्य प्रभारी श्री विशाल टंडेल आज मुंबई स्थित दहिसर में भाजपा विधायक श्रीमती मनीषा चौधरी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उनके साथ महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीगण और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।