भाजपा नेता विशाल टंडेल ने छात्राओं के साथ मनाया समाज सुधारक ज्योतिबा पहले का जन्मदिन
दमण में भाजपा नेता विशाल टंडेल ने महान समाज सुधारक
महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। विशाल टंडेल ने बताया कि महात्मा फुले ने पूरा जीवन सामाजिक और आर्थिक तथा शैक्षणिक रुप से महिलाओं के उत्थान पर समर्पित कर दिया। महात्मा फुले को याद करते हुए विशाल टंडेल ने कहा कि महात्मा फुले पीड़ितों के पहले शिक्षक थे और रूढ़िवादिता के खिलाफ हमेशा रहे। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए विशाल टंडेल ने अपने कार्यालय में चित्र प्रतियोगिता आयोजन किया। इसमें 15 लड़कियों ने भाग लिया। उन्होंने अपने चित्रों द्वारा उनके कार्यों का बखान किया। इस मौके पर रुद्रेश टंडेल और डॉ विजय पटेल भी साथ थे।