दमण शहर भाजपा मंडल की कार्यकर्ता संघ एक मीटिंग का आयोजन स्टेप अप फाउंडेशन के वर्कशॉप पर किया गया था ।
कल शाम 5:00 बजे दमण शहर भाजपा मंडल की कार्यकर्ता संघ एक मीटिंग का आयोजन स्टेप अप फाउंडेशन के वर्कशॉप पर किया गया था ।
आज के इस कार्यक्रम में नए कार्यकर्ताओं को शहर मंडल के साथ जोड़ा गया , दमण शहर भाजपा मंडल के प्रभारी श्री विशाल टंडेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा के हर एक बूथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करे , उन्होंने कहा हमारा नारा होना चाहिए "अपना बूत सबसे मजबूत" और इसी के साथ मंडल के एवं बूथ के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कुशलता पूर्वक परम आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करें । उन्होंने शहर मंडल के अध्यक्ष श्री हिरण भाई जोशी की खुलकर तारीफ की और कहा की हीरेन भाई जोशी तथा उनके शहर मंडल के पदाधिकारी काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं श्री टंडन ने उन सभी को शुभकामनाएं दी अंत में यह नारा लगाया के *"लेकर झंडा बीजेपी का, हम हर बूथ पर जाएंगे। कर दो जश्न की तैयारी हम 2019 में फिर से सरकार बनाएंगे"*।
आज की इस बैठक में श्री हीरेन भाई जोशी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया साथ ही उन्होंने यह विश्वास दिलाया के भाजपा शहर मंडल पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी वह अच्छे परिणाम दूरगामी दिनोंमें लाकर ही दम लेंगी।
आज की बैठक में कई मोजूडा कार्यकर्ताओ की पदुन्नति की गई। श्रीमती सुनीता रेड्डी ,श्री देवेंद्र धोन्दे एवं श्री शिवकुमार को उपाध्यक्ष , श्री बाबुसिंह राजपुरोहित को महामंत्री और श्री सुजीत उपाध्याय, श्री अमीर मोरे एवं श्री जयंत महापात्रा को मंत्री बनाया गया। आज कई नए कार्यकर्ता को भी श्री विशाल टंडेल जी द्वारा बीजेपी का खेस पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया।
आज की इस बैठक में शहर भाजपा मंडल के प्रभारी श्री विशाल टंडेल, श्री हिरेन जोशी अध्यक्ष दमण शहर भाजपा मंडल , श्री भूपेन्द्र महामंत्री, श्री बाबूसिंह जी महामंत्री, श्रीमती सुनीता रेड्डी उपाध्यक्ष, श्री देवेंद्र धोन्दे उपाध्यक्ष, श्री शिवकुमार उपाध्यक्ष अन्य शहर मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।