स्टेप अप फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस का उत्सव – महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अल्केम फाउंडेशन और स्टेप अप फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क ड्राइविंग कक्षाओं के पहले बैच को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को स्टेप अप फाउंडेशन के कार्यालय में प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए । इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के विजन को बढ़ावा देना है। "सारथी - निःशुल्क ड्राइविंग कक्षाएं" नामक सीएसआर पहल के तहत,अल्केम फाउंडेशन और स्टेप अप फाउंडेशन ने दमण जिले की 25 बहनों/ महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और ड्राइविंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करना था।